Tuesday, May 5, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डनैनीताल: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत,...

नैनीताल: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल

नैनीताल।

जिले के पाइंस क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर निवासी अरविंद सिंह और युवराज सिंह अपने हल्द्वानी निवासी मित्र राहुल कुमार के साथ घूमने आए थे। तीनों ने सुबह कैंची धाम और घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए थे और इसके बाद नैनीताल की ओर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि पाइंस क्षेत्र में एक मोड़ काटते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया।

घायलों को तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular