Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डकेदारनाथ में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी, 2 जब्त

केदारनाथ में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी, 2 जब्त

रुद्रप्रयाग/देहरादून:

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है. केदारनाथ धाम क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. इसी कड़ी में नियमों का उल्लंघन कर बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जिसके तहत पुलिस ने दो ड्रोन को जब्त किया है.

केदारनाथ में ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी: जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस टीम ने नियमित चेकिंग और निगरानी अभियान के दौरान कुछ लोगों को बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के ड्रोन उड़ाते हुए पाया. जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई की और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से दो ड्रोन जब्त कर लिए.

बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर होगी कार्रवाई: पुलिस अधिकारियों का कहना था कि केदारनाथ धाम एक अत्यधिक संवेदनशील धार्मिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है. यहां सुरक्षा कारणों के चलते ड्रोन संचालन पर पूरी प्रतिबंध लागू है. बिना जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति के किसी भी तरह का ड्रोन कैमरा उड़ाना पूरी तरह अवैध है और इसे गंभीर उल्लंघन माना जाएगा.

प्रशासन ने ये भी स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था और धाम की गरिमा को भी ठेस पहुंचा सकती हैं. इसलिए ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है.

तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील-

  • केदारनाथ धाम की मर्यादा और सुरक्षा नियमों का पालन करें.
  • बिना लिखित अनुमति के ड्रोन या किसी भी प्रकार के उड़ने वाले कैमरा उपकरण का इस्तेमाल न करें.
  • फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के लिए दिशा निर्देश जाए किए हैं, उसका पालन अनिवार्य रूप से करें.

पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो संबंधित उपकरण को जब्त करने के साथ उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन की ओर से लगातार सख्ती बरती जा रही है. ताकि, श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर सकें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular