Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डपश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

देहरादून:
पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया। भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन को लोकतंत्र और विकास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सुशासन, विकास और पारदर्शी व्यवस्था के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। सीएम धामी ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम अब जनता के सामने है। वहीं देशभर में भाजपा समर्थकों के बीच इस जीत को लेकर जश्न का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular