Tuesday, May 26, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डदो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद मौलाना नईम से हुई तीन घंटे...

दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद मौलाना नईम से हुई तीन घंटे पूछताछ।

हल्द्वानी:

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से पुलिस की ओर से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में भी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर से तल्लीताल में मस्जिद के इमाम मौलाना मो नईम से तीन घंटों से पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी में दो संदिग्धों को पकड़ने के बाद नैनीताल से भी गिरफ्तार लोगों का संबंध तलाशा जा रहा है। जिसके चलते नैनीताल पुलिस सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक तल्लीताल मस्जिद के इमाम से गुप्त रूप से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक इमाम का रिश्तेदार है। वही, पुलिस, स्वान दल व  एलआईयू की टीमें भी तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में छानबीन कर रही है। क्षेत्र में निरीक्षण व इमाम से पूछताछ से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular