Saturday, June 27, 2026
Google search engine
Homeपर्यटनदेशभर में भीषण गर्मी का कहर, रोहतांग में माइनस 4 डिग्री तापमान...

देशभर में भीषण गर्मी का कहर, रोहतांग में माइनस 4 डिग्री तापमान ने चौंकाया

हिमाचल प्रदेश

रिपोर्ट: अफ़्फ़ान अहमद, हिमाचल प्रदेश

जहां एक ओर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है और तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के मनाली और रोहतांग की ऊंची पहाड़ियों पर मौसम बिल्कुल विपरीत नजर आ रहा है।
करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस माइनस तक दर्ज किया जा रहा है।

यहां दूर-दराज़ राज्यों से पहुंचे सैलानी बर्फबारी और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद ले रहे हैं। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है, जिससे पूरा क्षेत्र किसी जन्नत से कम नहीं दिखाई देता।

सैलानी एक-दूसरे पर बर्फ उछालकर खुशी का इजहार कर रहे हैं और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं। ऊंचे पहाड़ बर्फ से ढके हुए हैं, जिससे यहां का नजारा और भी मनमोहक हो गया है।

हमारे संवाददाता अफ़्फ़ान अहमद ने यूपी से चलकर मनाली और अटल टनल से रोहतांग पहुंचकर वहां के हालात का जायजा लिया। क्षेत्र में कई स्थानों पर 10 से 15 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिसे जेसीबी मशीनों की मदद से काटकर रास्ते तैयार किए गए हैं ताकि पर्यटक सुरक्षित रूप से आवाजाही कर सकें।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मनाली से रोहतांग तक का पूरा रास्ता बर्फ से ढका हुआ है। पहाड़ों पर जमी बर्फ, सुहावना मौसम और सैलानियों की उत्साह भरी गतिविधियां कुदरत के अद्भुत नजारे को बयां कर रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular