Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डविजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार लेते महिला अफसर गिरफ्तार

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार लेते महिला अफसर गिरफ्तार

हरिद्वार/ रुड़की:

50 हजार की रिश्वत लेते महिला अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप
प्रमोशन के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत, विजिलेंस ने बिछाया था ट्रैप
कार्रवाई के बाद अन्य अधिकारियों पर भी शक जांच में जुटी सतर्कता टीम

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सतर्कता विभाग ने बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। देहरादून सतर्कता सेक्टर की ट्रैप टीम ने बुधवार को रुड़की क्षेत्र में यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में दर्ज मुकदमा संख्या 6/2026 के तहत की गई।
प्रमोशन के नाम पर मांगी रिश्यत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राखी सैनी, जो बाल विकास अधिकारी कार्यालय रुड़की ग्रामीण द्वितीय में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं, पर आरोप है कि उन्होंने एक कर्मचारी से प्रमोशन कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और शिकायतकर्ता के सहयोग से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी ने तय रकम ली. टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच के घेरे में अन्य अधिकारी
इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के दौरान विकास भवन रोशनाबाद स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) कार्यालय के एक अधिकारी धर्मवीर सिंह का नाम भी सामने आया है सतर्कता विभाग अब इस एंगल से भी जांच कर रहा है कि कहीं इस प्रकरण में अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी संलिप्त तो नहीं हैं। विभाग का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनहित में अपील: सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है. तो इसकी सूचना तुरंत उत्तराखंड विजिलेंस की हेल्पलाइन नंबर 1064 या अन्य उपलब्ध माध्यमों पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है और भ्रष्टाचार के खिलाफ हर सूचना पर सखा कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular