Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डहरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति

हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति

हरिद्वार:

उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि पुलिस की तरफ से लोगों की जागरूक भी किया जा रहा है कि साइबर ठगों से कैसे बचें, फिर भी कुछ लोग लालच या फिर जागरूकता के अभाव में साइबर ठगों का शिकार हो जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति से करीब एक करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी हुई है.

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर झांसे में आया: पीड़ित ने हरिद्वार पुलिस को शिकायत दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित हरिद्वार सिडकुल में स्थित फार्मा कंपनी में काम करता है. हरिद्वार में ही उनका घर है.

निवेश के नाम पर झांसा दिया: पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उन्होंने फेसबुक पर शेयर बाजार निवेश संबंधी विज्ञापन देखा था. विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक करके संपर्क किया. लिंक पर जाने के बाद बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर विशेष शेयर और आईपीओ में निवेश के नाम पर झांसा दिया गया.

एप डाउनलोड कराया: पीड़ित का कहना है कि पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और फिर एप डाउनलोड कराया. इसके बाद आरोपियों ने खुद को एक नामी निवेश सलाहकार बताकर नियो कोट प्रो नामक एप डाउनलोड करवाया और भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया. पीड़ित कर्मचारी ने कंपनी के बताए रास्ते पर चलकर निवेश कर दिया. शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता रहा. साथ ही एप पर निवेश राशि और लाभ बढ़ता दिखाया. लाभ मिलने पर पीड़ित का विश्वास बढ़ा.

पीड़ित ने मोटा लाभ कमाने के चक्कर में अपनी मेहनत की जमा पूंजी लगा दी और खुद के साथ ठगी का एहसास होने पर साइबर सेल और सिडकुल पुलिस से शिकायत की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस मामले में मुकदम दर्ज किया. सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि इस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित के खाते की डिटेल लेकर साइबर सेल को भेज दी है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular