Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डSIR अभियान की समीक्षा: BLO और फील्ड स्टाफ को प्रोत्साहित करें अधिकारी—मुख्य...

SIR अभियान की समीक्षा: BLO और फील्ड स्टाफ को प्रोत्साहित करें अधिकारी—मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मतदाताओं से लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश, बारिश प्रभावित क्षेत्रों में दस्तावेज लेकर विसंगतियों का करें निस्तारण

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के आयुक्तों तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और फील्ड स्टाफ लगातार मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में अधिकारियों को उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित प्रक्रिया और पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित है, वहां विसंगति वाले मामलों में बीएलओ संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर अपने स्तर से रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई करें। वहीं, अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई के लिए ERO और AERO सुविधाजनक रणनीति तैयार कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

फॉर्म-6, 7 और 8 की भी ली जानकारी

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड में जाकर मतदाताओं से संवाद करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें, ताकि SIR प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति या आशंका न रहे।

देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के जिलाधिकारियों को नोटिसों की सुनवाई के लिए अधिक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सुनवाई की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो और पात्र मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी न हो।

मंडलायुक्तों के फील्ड विजिट की भी समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत और गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप द्वारा हाल में किए गए जनपद भ्रमण का फीडबैक भी लिया। उन्होंने दोनों मंडलायुक्तों को नियमित रूप से फील्ड विजिट जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि अभियान की जमीनी स्थिति की लगातार निगरानी की जा सके।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित दोनों मंडलों के आयुक्त और सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular