Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeखेलजूनियर वर्ग में द हैरिटेज स्कूल ने श्रीराम सेंटेनियल को हराया

जूनियर वर्ग में द हैरिटेज स्कूल ने श्रीराम सेंटेनियल को हराया

जूनियर वर्ग में द हैरिटेज स्कूल ने श्रीराम सेंटेनियल को हराया
देहरादून। काउंसिल स्कूल्स जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत द हैरिटेज स्कूल में की गई। जूनियर वर्ग में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल और द हैरिटेज स्कूल के बीच खेला गया। मैच में द हैरिटेज स्कूल ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीतकरअगले दौर में प्रवेश किया।
सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ द हैरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल डा. अंजू त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जूनियर वर्ग में पहला मैच वेल्हम गर्ल्स स्कूल और श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के बीच खेला गया। वेल्हम गर्ल्स ने 2–0 के सेट स्कोर से मैच जीता। जूनियर कैटेगरी का अगला मैच द हैरिटेज स्कूल और समर वैली स्कूल के बीच खेला गया। समर वैली स्कूल ने 2–0 के सेट स्कोर से मैच जीता।
जूनियर कैटेगरी का अगला मैच द हैरिटेज स्कूल और समरवैली स्कूल के बीच खेला गया। समरवैली स्कूल ने 2–0 के सेट स्कोर से मैच जीता। सीनियर वर्ग में एक अन्य मैच श्रीराम सेंटेनियल स्कूल और कारमन स्कूल के बीच खेला गया। श्रीराम सेंटेनियल स्कूल ने 2–0 के सेट स्कोर से मैच जीता।
सीनियर वर्ग का अगला मैच समरवैली स्कूल और द हैरिटेज स्कूल के बीच खेला गया। समरवैली स्कूल ने 2–0 के सेट स्कोर से मैच जीता। सीनियर वर्ग में वेल्हम गर्ल्स और कारमन स्कूल के बीच खेला गया। वेल्हम गर्ल्स ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में द हैरिटेज स्कूल, वेल्हम गर्ल्स स्कूल, श्रीराम सेंटेनियल स्कूल, समरवैली स्कूल, कारमन स्कूल डालनवाला की टीमें प्रतिभाग कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular