Tuesday, May 5, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डदेहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2...

देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून।

उत्तराखंड एसटीएफ ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो 820 ग्राम वजनी हाथी दांत बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

यह कार्रवाई बराकोली रेंज, कल्याणपुर क्षेत्र में कुमाऊं एसटीएफ यूनिट और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा देर रात चलाए गए अभियान के दौरान की गई। एसटीएफ को पहले से सूचना मिल रही थी कि इलाके में वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी सक्रिय है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर इनपुट विकसित कर छापेमारी की गई।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बरामद हाथी दांत की लंबाई लगभग 3 फीट 3 इंच और वजन करीब 7.820 किलोग्राम है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत हाथी और उसके अंगों का शिकार व व्यापार गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

एसटीएफ ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीव तस्करी से जुड़ी गतिविधियां नजर आएं तो तुरंत पुलिस या एसटीएफ को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular