Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली

*आपरेशन प्रहार:*

*कोतवाली विकासनगर*

*अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशन में आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत आदतन अपराधी की नियमित निगरानी हेतु कोतवाली विकासनगर पर खोली गई हिस्ट्रीशीट।*

*अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत है चोरी, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक मामलों के 15 अभियोग*

*दून पुलिस कप्तान का अपराधियों को स्पष्ट संदेश अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जायेगा।*

*वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ आदतन अपराधियों की दैनिक गतिविधियों की नियमित निगरानी हेतु नई हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है।
ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत उच्चाधिकारियों द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत आदतन एवं अभ्यस्त अपराधी शुभम त्यागी पुत्र शिव कुमार त्यागी निवासी शिक्षक कॉलोनी कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 29 वर्ष की नियमित निगरानी हेतु नई हिस्ट्रीशीट खोली गई। अभियुक्त शुभम त्यागी के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, शस्त्र अधि0, एनडीपीएस एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के निम्न अभियोग पंजीकृत हैं।

01-मु0अ0सं0 -180/2015 धारा -379/411 भादवि थाना विकासनगर जिला देहरादून।
02-मु0अ0सं0 215/2015 धारा -457/380/411 भादवि थाना विकासनगर जिला देहरादून।
03-मु0अ0सं0 -101/2016 धारा -398/401 भादवि थाना विकासनगर जिला देहरादून।
04-मु0अ0सं0 -103/2016 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर जिला देहरादून।
05-मु0अ0सं0 -288/2018 धारा -8/20 एस0डी0पी0एस0 एक्ट थाना विकासनगर जिला देहरादून।
06-मु0अ0सं0 -434/2018 धारा -380/411 भादवि थाना विकासनगर जिला देहरादून।
07-मु0अ0सं0 -481/2019 धारा -2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना विकासनगर जिला देहरादून।
08- मु0अ0सं0 -80/2020 धारा -380/457/411 भादवि थाना विकासनगर जिला देहरादून।
09-मु0अ0सं0 -118/2023 धारा -380/457/411 भादवि थाना विकासनगर जिला देहरादून।
10-मु0अ0सं0 -456/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर जिला देहरादून।
11- मु0अ0सं0 -45/2024 धारा -380/457 भादवि कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
12-मु0अ0सं0 -337/2024 धारा -305(1)/317(2) BNS कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
13- मु0अ0सं0 -338/2024 धारा -305(1)/331(4)/317(2)/3(5) BNS थाना विकासनगर जिला देहरादून।
14- मु0अ0सं0 -181/2025 धारा 305(1)/331(4)/317(2)BNS थाना विकासनगर जिला देहरादून।
15-मु0अ0सं0 -96/2026 धारा 8/20 NDPS ACT थाना विकासनगर जिला देहरादून।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular