Saturday, February 7, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डगुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर सीएम धामी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर सीएम धामी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान केवल धर्म पालन के लिए नहीं, अपितु मानवीय संवेदनाओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने के लिये भी था। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। गुरू तेगबहादुर के बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular