Saturday, September 12, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डमृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोडवेज परिषद ने जताया आभार

मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोडवेज परिषद ने जताया आभार

मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोडवेज परिषद ने जताया आभार

43 आश्रितों को परिवहन निगम में मिलेगी नौकरी

अपर सचिव रीना जोशी की ओर से यह आदेश प्रबन्ध निदेशक को भेजा है।

उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत दिवंगत कर्मचारियों के 43 मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान किए जाने के शासनादेश पर रोडवेज परिषद ने राज्य सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
यह निर्णय निगम कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए राहतकारी और मानवता से परिपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 68 मामलों में से 56 मृतक आश्रितों ने नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। इनमें से 43 पात्र आवेदकों को नियुक्ति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

इस संबंध में रोडवेज परिषद लंबे समय से सक्रिय थी। परिषद द्वारा शासन स्तर पर निरंतर संवाद, पत्राचार एवं हस्तक्षेप किया गया। साथ ही मृतक आश्रितों द्वारा भी अपने अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन और दावे किए गए, जिनका यह सकारात्मक परिणाम है।

परिषद ने उम्मीद जताई है कि शेष पात्र मृतक आश्रितों को भी जल्द नियुक्ति दी जाएगी, जिससे सभी प्रभावित परिवारों को न्याय मिल सके।

उत्तराखंड रोडवेज परिषद के प्रदेश उपमहामंत्री विपिन बिजलवान व प्रदेश संयोजक दिनेश गुसाईं ने इस निर्णय में अहम भूमिका निभाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती रीना जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती जोशी के सहयोग और संवेदनशील दृष्टिकोण के बिना यह निर्णय संभव नहीं हो पाता।

परिषद ने नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे निगम की सेवा में निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular