Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डआपदा राहत के लिए यूनियन बैंक ने सीएम धामी को सौंपा 1...

आपदा राहत के लिए यूनियन बैंक ने सीएम धामी को सौंपा 1 करोड़ का योगदान

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए रू 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया गया।
मुख्यमंत्री ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा सहयोग प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर अपर सचिव  मनमोहन मैनाली, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया देहरादून से श्रीमती अर्चना शुक्ला,  बिभूति भूषण राउत व  मनोहर सिंह उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular