Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डनाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सेलाकुई पुलिस के शिकंजे में

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सेलाकुई पुलिस के शिकंजे में

*महिलाओं तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस ।*

*नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

वादी निवासी सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर उनके यहां पूर्व में किराए पर रहने वाले अभियुक्त तौकीर द्वारा उनकी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गईं। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर *मु0अ0स0: 129/2025 धारा 65(1)/75/77 बीएनएस* 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्ध के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जिसके परिणामस्वरुप अभियुक्त तौकीर अंसारी को मुखबिर की सूचना पर भाऊवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- तौकीर अंसारी पुत्र शाहिद मियां निवासी ग्राम भंगा थाना भंग जिला पश्चिमी चंपारण बिहार उम्र 20 वर्ष

*पुलिस टीम:*
1- उ0नि0 पीडी भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई
2-म0उ0नि0 मीना रावत

3- कां0 उपेंद्र भंडारी
4- कां0 प्रवीण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular