- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा
- पर्यटन, जैविक उत्पाद एवं जनसेवा कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष फोकस
- मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश-जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्रों तक पहुँचे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं!
- बागेश्वर में पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने हेतु हेली सेवाओं और सड़क चौड़ीकरण पर तेजी से काम-सीएम धामी।
- लाल चावल, अदरक, हल्दी और शहद उत्पादन को मिलेगा बड़ा बाज़ार-कृषि व उद्यान विभाग को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश।
- अब हर माह 05 तारीख को समय पर मिलेगी पेंशन-मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पहले तीन माह तक लगता था समय।
- लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वाेच्च प्राथमिकता-सभी लंबित प्रकरण तुरंत निस्तारित करने के निर्देश
- मुख्यमंत्री ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार बागेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि एवं उद्यान-की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

कृषि एवं उद्यान विभाग को लाल चावल, अदरक, हल्दी जैसी स्थानीय फसलों के लिए मजबूत बाज़ार उपलब्ध कराने, शहद उत्पादन को मिशन मोड में बढ़ाने तथा एप्पल-कीवी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को आधुनिक तकनीक व मार्केट लिंक से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, लंबित प्रकरणों का निस्तारण और लगातार जनसेवा शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी कार्य लंबित न रहे और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे सहित सभी विभागाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को जनपद में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं, उपलब्धियों एवं प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया ।

