Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डश्री केदारनाथ घाटी – छोटी लिनचोली के पास शव दिखाई देने पर...

श्री केदारनाथ घाटी – छोटी लिनचोली के पास शव दिखाई देने पर एसडीआरएफ ने किया बरामद।

*श्री केदारनाथ घाटी – छोटी लिनचोली के पास शव दिखाई देने पर एसडीआरएफ ने किया बरामद।*

आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया की छोटी लिनचोली के पास एक शव दिखाई दे रहा है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल का पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लिनचोली मार्ग में पड़े उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर द्वारा गौरीकुंड तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त व्यक्ति नेपाली मूल का निवासी है वह कल अपने साथियों के साथ केदारनाथ मंदिर की और जा रहा था व अचानक उक्त व्यक्ति रास्ते में ही रुक गया।

*मृतक व्यक्ति का नाम:–* दिल बहादुर पुत्र रत्नु बुदा

*निवासी :–* ग्राम गुरवा कोट वार्ड नंबर 06 जिला सुरखेत नेपाल।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular