Saturday, March 21, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डहलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ

हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ

चार साल पूरे होने पर हल्द्वानी की जनसभा में धामी सरकार की उपलब्धियों की जमकर सराहना, हजारों की भीड़ रही मौजूद

हल्द्वानी (नैनीताल) : केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भव्य जनसभा में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की जमकर सराहना करते हुए उन्हें ‘धाकड़ धामी’ के साथ अब ‘धुरंधर धामी’ की संज्ञा दी। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए की और इसे शौर्य, आध्यात्मिकता और सैन्य परंपरा की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय वे स्वयं भी यहां की परिस्थितियों से जुड़े रहे हैं, इसलिए प्रदेश की भौगोलिक और सामाजिक चुनौतियों को भलीभांति समझते हैं।

उन्होंने कहा कि जब धामी मुख्यमंत्री बने थे, तभी उन्होंने विश्वास जताया था कि उनके नेतृत्व में सरकार को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और वही हुआ।

उन्होंने कहा,

पहले मैंने उन्हें ‘धाकड़’ कहा था, लेकिन अब उनके काम को देखकर उन्हें ‘धुरंधर धामी’ कहना ज्यादा उचित है,”।

Rajnath सिंह ने क्रिकेट की भाषा में उदाहरण देते हुए कहा कि धामी, उत्तराखंड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में चार साल में “चौका” मार चुके हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि छह साल में “छक्का” भी लगाएंगे।

उन्होंने धामी सरकार के कार्यकाल को छोटे राज्य के लिए असाधारण बताते हुए कहा कि राज्य ने विकास की नई पहचान बनाई है। समान नागरिक संहिता लागू करने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि यह साहस और दूरदर्शिता का प्रतीक है। साथ ही नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में भारत ने संतुलित नीति अपनाई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में चारधाम ऑल वेदर रोड, सैन्य धाम और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास जैसे बड़े प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

महिला सशक्तीकरण को धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है और जेंडर बजट के माध्यम से उनके विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने गौरा देवी, रानी कर्णावती, बछेंद्री पाल और बसंती बिष्ट जैसी महान महिलाओं का स्मरण भी किया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और यहां हो रहा विकास पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई दिशा देगा। मानसखंड कॉरिडोर और जमरानी बांध परियोजना को क्षेत्र के लिए गेमचेंजर बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित यह परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अपनी सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। कार्यक्रम में सांसद Ajay Bhatt, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt, आयुक्त Deepak Rawat सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular