Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedहोटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप...

होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत

होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत

अन्ना चौहान दो दिन पहले इंगलैंड से एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ भारत भ्रमण पर आई थी। इस दौरान महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि स्थित एक होटल में ठहरी एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने अन्ना चौहान (66) निवासी इंगलैंड के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने से मौत का कारण सामने आ रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा

पुलिस के अनुसार, अन्ना चौहान दो दिन पहले इंगलैंड से एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ भारत भ्रमण पर आई थी। हरिद्वार पहुंचने के बाद वह सप्तऋषि क्षेत्र स्थित शांति हेरिटेज होटल में ठहरी थी। मंगलवार को जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया।

कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया, जहां महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए जांच की। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला की बेटी विदेश में डॉक्टर है।

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular