Friday, June 20, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डमीडिया समाज का दर्पण होता है, उसकी भूमिका लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण...

मीडिया समाज का दर्पण होता है, उसकी भूमिका लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है- कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच सीएम धामी का बयान

देहरादून।
सीएम धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार पर दी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड में करीब बीते 1 महीने से धामी  मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही है। जिसको लेकर अब सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारों को अपनी प्रमाणिकता बनाए रखनी चाहिए और बिना आधार की खबरें फैलाने से बचना चाहिए। सीएम धामी ने कहा, “मीडिया समाज का दर्पण होता है और उसकी भूमिका लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, लेकिन आए दिन बिना किसी ठोस आधार के मंत्रिमंडल विस्तार या राजनीतिक बदलाव को लेकर चर्चाएं की जाती हैं, जिससे न सिर्फ सरकार बल्कि आम जनता में भी भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular