Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डशहीद अग्निवीर दीपक सिंह का चंपावत में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम...

शहीद अग्निवीर दीपक सिंह का चंपावत में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

चंपावत –

चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के खरही गांव निवासी अग्निवीर जवान दीपक सिंह को पार्थिव शरीर सोमवार को उनके निज आवास खरही गांव पहुंचा
इस दौरान सैकड़ों लोगों नम नेत्रों से अग्निवीर दीपक को अंतिम विदाई दी। सैन्य सम्मान के साथ 24 नवंबर दोपहर उपरांत उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट में किया गया। इस मौके पर सैन्य अधिकारी,स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंपावत शिवराज सिंह राणा ने बताया कि शव लेकर आए सैन्य अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अग्निवीर दीपक सिंह को सामने से 3 से 4 गोली लगी है।जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई।
दो साल पहले सेना में भर्ती हुए अग्निवीर सैनिक दीपक सिंह चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के खरही गांव निवासी शिवराज सिंह के पुत्र थे। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी (नियंत्रण रेखा) के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनात थे।

02 साल पहले अग्निवीर में भर्ती होने के उपरांत प्रशिक्षण पूरा कर उन्हें जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनाती मिली थी। 22 नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से दीपक सिंह की मौत हो गई थी।दीपक का पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान जैसे ही पार्थिव शव लेकर पहुंचे, तो माहौल बेहद गमगीन हो गया। सैन्य सम्मान के साथ अग्नि वीर जवान का स्थानीय शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दीपक के पार्थिव शरीर को उनके चचेरे भाइयों ने मुखाग्नि दी अंतिम विदाई दी।

चंपावत जनपद प्रशासन की ओर से एसडीएम अनुराग आर्य, सीओ शिवराज सिंह राणा, क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,पाटी के ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, मुकेश महराना सहित सैकड़ो की संख्या लोग अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular