Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डनई दिल्ली में सीएम धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन...

नई दिल्ली में सीएम धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई

नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा देश और राज्यों में विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular