Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डअवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

देहरादून:
छापेमारी में कॉइन, नकदी, शराब और नकली नोट बरामद होटल सील, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए चल रहा था खोल
देहरादून ऋषिकेश के कोतवाली क्षेत्र स्थित आईडीपीएल चौकी अंतर्गत शुक्रवार आधी रात पुलिस ने होटल नवरंग में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान करीब 20 हजार कॉइन, नकदी, 6 बोतल शराब 20 रुपये के नकली नोट और बड़ी संख्या में ताश की गड्डियां बरामद हुई।
इस दौरान पुलिस ने 10 महिला डांसरों समेत कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार लोगों में दिल्ली के साथ स्थानीय और कुछ जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।
छापेमारी से मचा हड़कंप, होटल सील
पुलिस की अचानक कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई। कसीनो में मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते कोई भी फरार नहीं हो सका। कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया है।
कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीओ नीरज सेमवाल के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुमानीवाला श्यामपुर निवासी अशोक थापा नेपाली थीम पर इस कसीनो का संचालन कर रहा था। 27 मार्च को ही इसकी शुरुआत की गई थी, जहां महिला डांसरों के जरिए लोगों को आकर्षित किया जा रहा था।
यह भी सामने आया है कि कसीनो में लेनदेन नकद के बजाय ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आने वाले समय में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली से बुलाई गई युवतियों, होटल में बार डांसर और सर्विस के लिए इस्तेमाल पुलिस ने भारी शराब, जुआ सामग्री और ₹1.37 लाख नकद बरामद किया
उत्तराखंड में नामी होटल में चल रहे अवैध कसीनो और बार डांस का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दिल्ली से बुलाई गई युवतियों को बरामद किया। उनसे होटल में डांसर के रूप में प्रदर्शन कराने के साथ-साथ मेहमानों को खाना और शराब परोसने का काम कराया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस को भारी मात्रा में महंगी शराब, जुए से संबंधित सामग्री और लगभग 71,37,600 नकद भी बरामद हुए होटल का स्वामी, जगदीश कंडवाल निवासी श्यामपुर, फिलहाल फरार है।

बड़ी कार्रवाई: आईडीपीएल चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित
अवैध कसीनो मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कड़ा रुख अपनाते हुए आईडीपीएल चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों पर लापरवाही की गाज गिरी है।
बताया गया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद चौकी स्तर पर चेकिंग और सत्यापन अभियान में शिथिलता बरती जा रही थी। इसी लापरवाही के चलते होटल में बड़े स्तर पर जुआ संचालित हो रहा था।
एसएसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते पकड़े गए, जिसके बाद जिम्मेदारी तय करते हुए यह सख्त कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular