Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डहरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होटल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होटल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार:

धर्मनगरी हरिद्वार में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति से मिलने आई महिला को रास्ते में बहला-फुसलाकर होटल ले जाया गया,  जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बिजनौर निवासी महिला अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी। वह बस अड्डे के पास खड़ी थी, तभी एक ऑटो चालक ने उसे झांसा देकर अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद ऑटो चालक ने महिला को एक कार में बैठा दिया। कार चालक उसे शहर के शिवमूर्ति गली स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि होटल में पहले से मिलीभगत के तहत महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक भी कुछ देर बाद होटल पहुंच गया था।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सर्विलांस और लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए आरोपियों की पहचान की और नहर पटरी क्षेत्र से उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कार चालक, ऑटो चालक और होटल मैनेजर शामिल हैं। पुलिस ने होटल से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए हैं और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular