Monday, March 30, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डउत्तराखंड में हारेगा नशा, जीतेगा युवा

उत्तराखंड में हारेगा नशा, जीतेगा युवा

  • उत्तराखंड में हारेगा नशा, जीतेगा युवा
  • नशा मुक्ति के लिए राज्य के प्रयासों को केंद्र की शाबासी

नशा मुक्ति अभियान पर केंद्र सरकार के साथ उत्तराखंड तेजी से कदमताल कर रहा है। हारेगा नशा, जीतेगा युवा का ध्येय उत्तराखंड का ध्येय वाक्य है। चिंतन शिविर में मंगलवार को उत्तराखंड ने अपने प्रयासों को प्रभावी ढंग से सामने रखा, तो केंद्र सरकार से भरपूर सराहना मिली।

एक खास सत्र के दौरान उत्तराखंड का पक्ष समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रकाश चंद ने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाएं दूसरे देशों से भी मिलती है। अपने कई राज्यों से भी हम सीमाएं साझा करते हैं। ऐसे में नशा मुक्ति अभियान के क्रियान्वयन में चुनौती है। इसके बावजूद, राज्य सरकार प्रभावी ढंग से इस अभियान को चला रही है। उन्होंने बताया कि सीएम और सीएस स्तर पर इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा के दौरान भी इस अभियान से संबंधित प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा, त्योहार हो या अन्य मौके उसके साथ भी इस अभियान को जोड़ा जा रहा है।धामी जी के पास ही विभाग, अच्छा हो रहा काम
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने उत्तराखंड के प्रयासों की खुलकर तारीफ की। उन्होंने समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान और बाद में मीडिया से बातचीत में भी उत्तराखंड का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा-उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ही समाज कल्याण मंत्री है। इसलिए यहां पर पूरे मनोयोग से कार्य हो रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular