Saturday, February 7, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डमानव-वन्यजीव संघर्ष पर सीएम धामी की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से बातचीत,...

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सीएम धामी की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से बातचीत, प्रभावी कदमों पर चर्चा

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से दूरभाष पर वार्ता कर राज्य में बढ़ रही मानवदृवन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समस्या को कम करने के लिए वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं तथा हिंसक वन्य जीवों को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधनों और सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए वैज्ञानिक प्रबंधन, आधुनिक तकनीक और त्वरित राहत व्यवस्था पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर कार्य कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular