Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डसीएम धामी ने CMI अस्पताल में पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की माताजी...

सीएम धामी ने CMI अस्पताल में पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की माताजी का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीएमआई हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व विधायक  देशराज कर्णवाल की माताजी का जाना हालचाल

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज सीएमआई हॉस्पिटल, देहरादून पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व विधायक श्री देशराज कर्णवाल की माताजी का हालचाल जाना। श्री कर्णवाल की माताजी स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति सरकार संवेदनशील है और जरूरत के हर चरण में आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने  कर्णवाल और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें धैर्य बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनकी माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular