Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डपटना में 13–15 दिसंबर को होगी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता

पटना में 13–15 दिसंबर को होगी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पटना में दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 से 15 दिसंबर, 2025 तक किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए टीम मैनेजर, अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड, पेंशन कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में दिनांक 13 दिसंबर से 15 दिसम्बर, 2025 तक अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन पटना (बिहार) में किया जा रहा है। जिसमें देश भर के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की टीम प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने बताया उत्तराखण्ड की 47 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम बुधवार (10.12.2025) को पटना (बिहार) के लिए रवाना होंगी। जिसमे प्रदेश के विभिन्न विभागों की 20 महिला एवं 27 पुरुष प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया सचिवालय से पूर्व मेडल प्राप्त प्रतिभागी श्री ललित चन्द्र जोशी, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, कोच रीना शाही के अलावा प्रदेश के शिक्षा, वन, खेल युवा कल्याण, जिला सहकारिता, जल संस्थान, राज्य कर, उद्यान, प्राथमिक शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular