Sunday, June 7, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डउत्तराखंड: रामपाल सिंह ने ग्रहण किया बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष...

उत्तराखंड: रामपाल सिंह ने ग्रहण किया बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष का प्रभार

आज शनिवार को बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा सरकार द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करने तथा नियमित समीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर  ज्योति प्रसाद गैरोला मा० उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति,  विकास शर्मा महापौर रूद्रपुर, निदेशक  सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक टी०एस० अन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular