Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डउत्तराखंड में जनगणना ट्रेनिंग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

उत्तराखंड में जनगणना ट्रेनिंग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

देहरादून:

उत्तराखंड में जनगणना 2027 के सफल आयोजन की दिशा में प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को तेजी दी जा रही है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
नगर पंचायत झबरेड़ा के अंतर्गत चार्ज झबरेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस अटल उत्कर्ष कन्या इंटर कॉलेज, झबरेड़ा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन एफटी श्री सौरव कुमार एवं श्री सुनील कुमार पाल द्वारा किया गया।
इसी क्रम में बिरोंखाल एवं चौबट्टाखाल में भी प्रशिक्षण/बैठकों का आयोजन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
नगर पालिका परिषद मंगलौर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जबकि बीएचईएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के साथ सक्रिय संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस क्रम में उप निदेशक श्री आर. के. बनवारी ने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की संयुक्त निदेशक श्रीमती साक्षी सिंह सहित अन्य अधिकारियों से भेंट कर स्व-गणना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इसके अतिरिक्त, प्रसार भारती–दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख श्री अनिल कुमार भट्ट, उप-निदेशक श्री कुलभूषण कुमार, क्लस्टर प्रमुख श्री सुरेश कुमार मीना तथा पीआईबी के सहायक निदेशक श्री संजीव सुन्दरियाल से भी मुलाकात कर स्टाफ एवं आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया।
इन सभी प्रयासों के माध्यम से जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक समन्वय, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और जनभागीदारी को सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य सरकार नागरिकों से अपील करती है कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular