Thursday, April 16, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डतेल कंपनियों को निर्देश—चारधाम में गैस सप्लाई रहे निर्बाध

तेल कंपनियों को निर्देश—चारधाम में गैस सप्लाई रहे निर्बाध

  • चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस
  • सचिव खाद्य ने की समीक्षा बैठक, जनपदों से फीडबैक लिया
  • तेल कंपनियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

आगामी चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन तथा शादी विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की अध्यक्षता में बुधवार घरेलू व कामर्शियल गैस की सप्लाई के साथ ही डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति की समीक्षा की गई। बैठक में राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल कंपनियों के प्रतिनिधि तथा सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सचिव खाद्य ने कहा कि सभी जिला पूर्ति अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को गैस को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में सचिव, खाद्य आनंद स्वरूप द्वारा प्रदेश में ईंधन आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा अवधि में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही पर्यटन व शादी विवाह के सीजन को देखते हुए आपूर्ति को बेहतर बनाया जाएगा।
समीक्षा के दौरान सचिव द्वारा सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर फीडबैक लिया गया। जनपदों द्वारा विभिन्न परिचालन संबंधी समस्याओं जैसे गैस की मांग में मौसमी वृद्धि, शादी-विवाह सीजन के कारण वाणिज्यिक सिलेंडरों की अधिक खपत, परिवहन एवं वितरण संबंधी चुनौतियां तथा कुछ स्थानों पर एजेंसियों के स्तर पर समन्वय की आवश्यकता आदि बिंदु उठाए गए। सचिव खाद्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर तत्काल कार्यवाही की जाए।
तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि वे सभी एजेंसियों के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार आपूर्ति बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध हैं तथा जनपदों से प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, यह भी बताया गया कि एजेंसियों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर आपूर्ति प्रणाली को सुचारू बनाए रखा जाएगा।
सचिव, खाद्य द्वारा तेल कंपनियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी जनपदों में गैस एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखें तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, सचिव द्वारा चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए संबंधित सभी विभागों एवं तेल कंपनियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पड़ावों पर ईंधन एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में अपर आयुक्त खाद्य  पीएस पांगती,  कृष्ण कुमार गुप्ता,  स्वर्ण सिंह,  पंकज अंबलढगे, जेएल प्रसन्ना आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular