Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डनैनीताल पंचायत चुनाव: 1 वोट से जीतीं भाजपा की दीपा, उपाध्यक्ष पद...

नैनीताल पंचायत चुनाव: 1 वोट से जीतीं भाजपा की दीपा, उपाध्यक्ष पद पर टॉस से कांग्रेस की देवकी को जीत

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर 14 अगस्त को चुनाव से एन वक्त पहले कांग्रेस के 05 सदस्यों के अपहरण कांड और गोलीबारी ने परिणाम को खटाई में डाल दिया था। वहीं, हाई कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और सुनवाई शुरू की। कांग्रेस की चुनाव रद्द करने की याचिका भी गतिमान है। इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना ने कोषागार के डबल लॉक में रखे वोटिंग के अनंतिम परिणाम की घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद पर भाजपा की दीपा दरम्वाल ने 01 वोट से जीत दर्ज कर दी।

भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल को 11 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, एक वोट रद्द माना गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर मत हासिल हुए, जिसके बाद टॉस के माध्यम से देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजई हुईं।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। वोटिंग के बाद निर्वाचन आयोग ने मतगणना करा दी थी, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए गए थे। चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में बंद कर डबल लॉकर में रखवा दिए गए थे। आज (19 अगस्त) निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणाम घोषित किया। यह देरी नैनीताल में चुनाव के दौरान हुए जबरदस्त बवाल के चलते हुई। हालांकि, मामला हाई कोर्ट में भी गतिमान है। जिस निरंतर सुनवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular