Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डयहां रेस्टोरेंट की आड़ में हो रहा था घिनौना खेल

यहां रेस्टोरेंट की आड़ में हो रहा था घिनौना खेल

जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के प्रिया मॉल में देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एक बड़ी कार्रवाई ने सबको चौंका दिया है। रेस्टोरेंट की आड़ में ऐसा घिनौना खेल खेला जा रहा था, जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती।जहां लोगों को खाना-पीना परोसा जाना चाहिए था, वहां दरअसल जिस्म की मंडी सजी हुई थी।

पुलिस ने जब अचानक छापा मारा, तो एक रेस्टोरेंट के अंदर से दो नाबालिग लड़के और दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में पकड़े गए। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। रेस्टोरेंट के अंदर प्राइवेसी के नाम पर सीटों पर पर्दे लगाए गए थे… ताकि प्रेमी जोड़े खुलेआम मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर सकें—बिना किसी रोक-टोक के। जैसे ही छापे की खबर फैली, मॉल के दो स्पा सेंटर और एक और रेस्टोरेंट के संचालकों ने अपने-अपने ताले बंद किए और वहां से फरार हो गए।

मुख्य रेस्टोरेंट का मालिक भी पुलिस की कार्रवाई से पहले ही भाग निकला। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और रेस्टोरेंट मालिक की तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक रेस्टोरेंटों की चारदीवारी में ऐसा गंदा धंधा फलता-फूलता रहेगा? और जब एक के बाद एक कार्रवाई हो रही हैं, तो फिर ऐसी गतिविधियों पर लगाम क्यों नहीं लग रही?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular