Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखण्डराष्ट्रपति के दौरे पर 3 नवंबर को देहरादून के 20 स्कूलों में...

राष्ट्रपति के दौरे पर 3 नवंबर को देहरादून के 20 स्कूलों में छुट्टी

देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति महोदया के 3 नवम्बर 2025 को प्रस्तावित देहरादून आगमन, भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। वीवीआईपी भ्रमण मार्गों को “जीरो जोन” घोषित किया गया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए निर्धारित रूट पर आने वाले 20 विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की आख्या दिनांक 31 अक्टूबर 2025 के क्रम में जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित विद्यालय 3 नवम्बर 2025 (सोमवार) को बंद रहेंगे—

1. ग्रेस एकेडमी, कैण्ट रोड

2. समरवैली स्कूल, तेगबहादुर रोड

3. केन्द्रीय विद्यालय (के.वी.) हाथीबड़कला, कैण्ट रोड

4. हैरिटेज स्कूल, एमकेपी चौक

5. स्कॉलर होम, राजपुर रोड

6. कान्वेंट स्कूल, कान्वेंट रोड

7. दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजपुर रोड

8. सेंट जोसेफ स्कूल, राजपुर रोड

9. ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड

10. विवेकानंद स्कूल, जोगीवाला

11. ब्राइटलैंड स्कूल, कर्जन रोड

12. मानव भारती स्कूल, नेहरू कॉलोनी

13. हिलग्रेस स्कूल, ई.सी. रोड

14. एसजीआरआर स्कूल, करनपुर चौक के पास

15. मार्शल स्कूल, ई.सी. रोड

16. जसवंत मॉडर्न स्कूल, राजपुर रोड 

17. दून इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी रोड

18. फ्लाईफुट पब्लिक स्कूल

19. शेरवुड स्कूल, नेहरू कॉलोनी तिराहा

20. डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल उन्हीं स्कूलों में लागू होगा जो राष्ट्रपति भ्रमण मार्ग से प्रभावित हैं। जनपद के अन्य सभी विद्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे। संबंधित विद्यालय प्रबंधन को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular